Lohardaga: गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर डीसी, डीडीसी पहुंचे चूल्हा पानी; तैयारियों का लिया जायजा

Lohardaga: लोहरदगा में गंगा दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया. DC और DDC ने चूल्हा पानी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. 25 मई को कार्यक्रम के मुख्य अतिथ राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga (कुड़ू): गंगा दशहरा के मौके पर लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के अति पिछड़े चूल्हा पानी गांव में 25 मई को आयोजित कार्यक्रम को लेकर रविवार शाम उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त सह आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग अधिकारियों के साथ चूल्हा पानी गांव पहुंचे. दामोदर नद के उदगम स्थल पर तैयारियों व कार्यक्रम की समीक्षा किए. कटात से लेकर चूल्हा पानी तक जंगली पगडंडी सड़क की मरम्मत कार्य से लेकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य की जानकारी लिए. मौके पर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश जारी किए.

दामोदर के उदगम स्थल पर बड़ा कार्यक्रम

बताया जाता है कि उपायुक्त संदीप कुमार मीणा परियोजना निदेशक सह उप विकास आयुक्त सुषमा नीलम सोरेंग अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा और अन्य अधिकारी रविवार दोपहर चार बजे चूल्हा पानी गांव पहुंचे. कटात से लेकर चुल्हापानी के दामोदर नद के उदगम स्थल तक सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किए. अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मती का कार्य शाम तक पूर्ण करा लें. दामोदर नद के उदगम स्थल पर आयोजित गंगा आरती, पूजा और अन्य कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए.

अतिथियों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या

कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को किसी तरह की समस्या ना हो साथ ही वाहन पार्किंग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के आगमन से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए. इसके बाद उपायुक्त दामोदर नद के उदगम स्थल पहुंचे, जहां तैयारियों की समीक्षा किए. उपायुक्त ने सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को किसी तरह की समस्या नहीं हो.

राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

बताया जाता है कि गंगा दशहरा के मौके पर 25 मई को लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के सलगी पंचायत के चूल्हा पानी गांव में गंगा पूजन, गंगा आरती, भजन कीर्तन, भंडारा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विशिष्ट अतिथि विधायक सह गंगा दामोदर महोत्सव के मुख्य संरक्षक सरयू राय, उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से लेकर अन्य होंगे. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुबह 9 बजे गंगा पूजन होगा. इसके बाद गंगा आरती व भजन कीर्तन इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. विचार गोष्ठी के बाद भंडारा व दोपहर बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें…

25 मई को लोहरदगा के चूल्हापानी पहुंचेंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, आजादी के बाद यहां जाने वाले पहले गवर्नर

आदिवासी संस्कृति को सहेजना हम सभी का सामूहिक दायित्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >