गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में हुई शिक्षक-अभिभावक बैठक

कुड़ू के गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित। शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के बेहतर भविष्य पर हुई चर्चा।

कुड़ू/लोहरदगा. कुड़ू प्रखंड के राजकीय कृत गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह कुडू में शनिवार को द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में yतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा शामिल हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव द्वारा बुके देकर b किशोरी रानी कुजूर के द्वारा शाल ओढ़ा कर किया गया.

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि b अभिभावकों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष विद्यालय की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा की अपनी ऊंचाइयों के लिए जाना जाता है.

विद्यालय इंजीनियरिंग, मेडिकल व लॉ के अनेक विद्यार्थी दिये हैं, जो वर्तमान समय में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यनरत हैं. पिछले वर्ष माध्यमिक परीक्षा में विधालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा जबकि इंटरमीडिएट विज्ञान मे शत-प्रतिशत. कला संकाय में में 99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे.

परीक्षा परिणाम विधालय गठन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन था. अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चो को नियमित रूप से विद्यालय भेजें व घर पर उनकी पढ़ाई पर थोड़ा नजर रखे. विद्यालय में बेहतर शिक्षक कार्य कर रहे हैं. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजें व नशा पान न करने दे. मोबाइल लेकर विद्यालय ना आने दे.

साथ ही साथ बाल विवाह नहीं करने का आग्रह किया गया. अभिभावक इन नियमों का पालन करें तों निश्चित रूप से परीक्षा में छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त करेंगे. अभिभावकों ने विद्यालय के संचालन को लेकर बेहतर व अच्छा सुझाव दिया ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकें.

बच्चो को गृह कार्य देने की बात कही जिसे विद्यालय परिवार ने स्वीकार कर लिया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सत्यजीत भारती, विजय कुमार साहू, प्रशांत मुंडा, सनी कुजूर,श्वेता एक्का, मंजू कुमारी कुजूर, निशा कुमारी, तथागत साकेत, पूजा संध्या लकड़ा, निशा कुमारी नाग,वर्षा नाग, अनुपम मिंज, रश्मि केरकेट्टा, किशोरी रानी कुजूर सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >