लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा की ओर से रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने किया.
44 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर में कुल 44 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया. इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी.
डॉ कुमुद अग्रवाल ने लोगों से मौसम के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानी बरतने पर जोर दिया. मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
