अखिलेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भौरों में निकली भव्य शिव बारात

अखिलेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भौरों में निकली भव्य शिव बारात

भंडरा़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को प्रखंड के प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. तड़के सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गयीं. मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने बाबा भोले और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. भौरों में गूंजे शिव के जयकारे : इधर, भौरों गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के साथ 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते-गाते पूरे गांव का भ्रमण किये. शिव बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ. महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. आध्यात्मिक महत्व व सुरक्षा : अखिलेश्वर धाम के पुजारी भजन पंडित ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती के विवाह का विशेष महत्व है. इस दिन सच्ची श्रद्धा से की गयी पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी मनोज गुप्ता दलबल के साथ मुस्तैद रहे. उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई असुविधा नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >