लोहरदगा में DDC ने दिया निर्देश: शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन, बायोमेट्रिक उपस्थिति और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें

लोहरदगा डीडीसी राज महेश्वरम ने शिक्षा विभाग की बैठक में शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन, बायोमेट्रिक उपस्थिति और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है.

लोहरदगा : जिले के उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान डीडीसी ने सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत भोजन से आच्छादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नामांकन और भोजन आच्छादन के आंकड़ों में अंतर वाले विद्यालयों की समीक्षा कर बीपीओ से कारण तलब किये.

स्वास्थ्य जांच, तिथि भोजन के नियमित आयोजन

साथ ही स्वास्थ्य जांच, तिथि भोजन के नियमित आयोजन और एसएमएस आधारित मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया. बैठक में यू-डायस के तहत छात्र-छात्राओं के प्रोफाइल, आधार कार्ड को अपडेट और आपार आइडी APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) के कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा रेल टेस्ट, ई-विद्यावाहिनी एप पर शिक्षकों और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने और खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों में सुधार लाने को कहा गया.

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भी समीक्षा की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी बीपीओ और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >