ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, बढ़ी आर्थिक परेशानी

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, बढ़ी आर्थिक परेशानी

लोहरदगा. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, लोहरदगा के सभी 16 कर्मचारी जुलाई 2025 से अब तक वेतन से वंचित हैं. इसमें चार अनुसेवक, चार जूनियर इंजीनियर, तीन एसडीओ, एक अकाउंटेंट, एक कैशियर, एक प्राकलन पदाधिकारी, एक बड़ा बाबू तथा एसक्यूटीव इंजीनियर विजय कुमार दास शामिल हैं. वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा और 2026 नववर्ष जैसे महत्वपूर्ण अवसर बिना वेतन के बीत गये. कर्मचारियों ने बताया कि बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया, बैंक एवं फाइनेंस लोन की किस्तें तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना अत्यंत कठिन हो गया है. इलाज और पठन-पाठन जैसी बुनियादी जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं.

कर्मचारियों ने 31 अक्तूबर 2025 को कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लोहरदगा को संयुक्त आवेदन देकर वेतन भुगतान की मांग की थी. परंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे असंतोष और परेशानी बढ़ती जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि छह माह से अधिक समय से वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है. परिवार मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है. कर्मचारी राज्य सरकार और संबंधित विभाग से अविलंब लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि समय पर वेतन मिलने से वे मानसिक व आर्थिक तनाव से मुक्त होकर निर्बाध रूप से कार्य कर सकेंगे और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >