अंचल कार्यालय भंडरा में कार्यरत कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

अंचल कार्यालय भंडरा में कार्यरत कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

लोहरदगा. कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के कोलसिमरी निवासी स्व रामचरित्र यादव के 38 वर्षीय पुत्र सतेंद्र यादव की शनिवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जाता है कि सतेंद्र यादव अंचल कार्यालय भंडरा से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे. इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय बरही के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया़ इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें भंडरा प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया गया़ यहां से उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. सतेंद्र अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये. 42 लोगों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

लोहरदगा़ सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी एवं मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित करते हुए भारत माता की जयघोष से शुभारंभ किये. शिविर में 42 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करा लाभान्वित हुए़ इसमें हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि की नि:शुल्क जांच की गयी. शिविर में अतुल सर्राफ, तुलसी उरांव, अंजलि सर्राफ, तारा चंद्र भंडारी, सुबोध महतो, अमित बंका, संध्या देवी, केशव महतो, संदीप उरांव, सच्चिदानंद लाल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >