संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर, मृदा जांच की दी सलाह

आत्मा लोहरदगा ने तुईमु पंचायत में चलाया जागरूकता अभियान

आत्मा लोहरदगा ने तुईमु पंचायत में चलाया जागरूकता अभियान किस्को. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत आत्मा लोहरदगा द्वारा पेशरार प्रखंड के तुईमु पंचायत में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एलिजाबेथ तिर्की ने किसानों को बताया कि यूरिया, डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरता घट रही है, जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि फसलों के लिए आवश्यकता अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित उपयोग जरूरी है. उन्होंने किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी. साथ ही मिट्टी में जीवाश्म कार्बन बढ़ाने के लिए हरि खाद के उपयोग पर जोर दिया. किसानों को जैविक खाद जैसे जीवामृत, पीएसबी कल्चर, कल्चर और केंचुआ खाद के उपयोग तथा फसल चक्र अपनाने की भी सलाह दी गयी. इससे खेती की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी. कार्यक्रम में बताया गया कि जरूरत से ज्यादा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता घटती है और खेती की लागत बढ़ती है. किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >