लोहरदगा में हाथियों का आतंक, दो ग्रामीणों के घरों को तोड़ा, घर में रखे सामान को भी खा गये

भुक्तभोगियों ने बताया कि इस बरसात के मौसम में कभी भी हाथियों का झुंड गांव में आ जाता है और भारी उत्पात मचाता है. बुधवार की देर रात में यही हुआ.

गोपीकृष्ण, लोहरदगा: लोहरदगा जिला में एक बार हाथियों का आतंक देखने को मिला है. कैरो प्रखंड क्षेत्र के सढाबे पंचायत अंतर्गत डुमरटोली गांव में हाथियों ने दो लोगों के घरों को धवस्त कर दिया और घर में रखे 16 बोरा गेंहू, चार बोरा चावल, दो बोरा सरसो को खा गया. साथ ही साथ घर में रखे सामानों को भी तहस नहस कर दिया. भुक्तभोगियों का नाम किशोर उरांव और चौठा उरांव है.

20 से 22 की संख्या में अचानक आ धमका हाथियों का झुंड

घटना के संबंध में भुक्तभोगियों ने बताया कि इस बरसात के मौसम में कभी भी हाथियों का झुंड गांव में आ जाता है और भारी उत्पात मचाता है. बुधवार की देर रात में यही हुआ. रात 11 बजे के करीब 20 से 22 के संख्या में कई गांव से गुजरते हुए हाथियों का झुंड दुमरटोली पहुंचा. इसके बाद गांव के रहने वाले किशोर उरांव और चौठा उरांव के घरों पर धावा बोल दिया.

तीन घंटे तक हाथियों ने मचाया तांडव

हाथियों के रौद्र रूप को देखते हुए गांव के लोग इधर उधर भागने लगे. हाथियों ने दो ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को भी खा गये. करीब तीन घंटे हाथियों का झुंड गांव में तांडव मचाता रहा. इसके बाद फिर राहे पहाड़ की ओर निकल गये. घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Also Read: ACB Trap: लोहरदगा के आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार 15 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने बिचौलिए को भी दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >