बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा की बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा की बैठक लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, लोहरदगा की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया. अहमद ने घोषणा की कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और सांगठनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए जल्द ही विशेष प्रभारियों की नियुक्ति की जायेगी. ये प्रभारी अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की कमान संभालेंगे और संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करेंगे. जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चुनावी सफलता का मूल मंत्र मजबूत बूथ है. हर बूथ पर समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम का होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले योजना, सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों को संबल प्रदान कर रही हैं. कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य है कि वे इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएं और सरकार के विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. अहमद ने विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार का मजबूती से मुकाबला करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास की गति को थमने नहीं दिया. बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, केंद्रीय समिति सदस्य नीरू शांति भगत, युवंती देवी, जिला सचिव सरस्वती कच्छप, सहसचिव फातिमा परवीन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सातिम टोप्पो, विभिन्न प्रखंड अध्यक्षगण परवेज अंसारी, राज किशोर राम, शंकर उरांव, विनेश कुमार गुप्ता, कृष्णा उरांव, सजाद अंसारी, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, जफर इकबाल, नीलू भगत, शीला देवी, इसरार अहमद और अख्तर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >