सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुडू कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सिंह, वीर कुमार, दिव्यांशु कुमार, बहन अर्चना कुमारी, अंजनी भारती, आचार्य धनोज महतो ने डॉ आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. पार्वती दीदी ने कहा कि डॉ आंबेडकर राजनीतिज्ञ तथा समाज सुधारक थे. इन्होंने संविधान निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया था. बिरसा ग्लोबल स्कूल लावागांई कुड़ू. : बिरसा ग्लोबल स्कूल लावागांई में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. निदेशक संजय कुमार ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में डॉ आंबेडकर का जन्म हुआ. डॉ आंबेडकर महिला सशक्तीकरण ,छुआछूत, किसानों के हित एवं अन्य सभी मुद्दों पर उन्होंने कई सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़कर समाज के बीच में अपनी योगदान दिये. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा देवी स्कूल के जॉइंट सेक्रेटरी कलशमुनी, शिक्षिका रूबी, रेशमी, साहिस्ता, स्वेता, ऊर्मिला, भारती, अभिषेक,राजकुमार, महेश, बसंत आदि शामिल थे. पीएन स्मार्ट विद्यालय किस्को लोहरदगा. भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पीएन स्मार्ट पब्लिक स्कूल बंजार किस्को में मनायी गयी. प्रधानाध्यापिका ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला. लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. मौके पर मगनू साहू, प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू,नीरज कुमार साहू,शुभम कुमार,सुप्रिया विश्वकर्मा, आरती राजपूत,ममता कुमारी,संजना कुमारी,निकिता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी व अन्य मौजूद रहे. लो..गुरुकुल भारती विद्यालय लोहरदगा. गुरुकुल भारती विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्राचार्य मनीष कुमार साहू ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाबा साहेब के विचारों को जीवंत किया.
डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
