सुदिव्य सोनू के निधन पर लोहरदगा कांग्रेस ने जताया शोक, कहा- झारखंड ने समर्पित जननेता खोया

झारखंड के कद्दावर नेता सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोहरदगा : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू कर्मठ, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे. उन्होंने अपने कार्यों, संघर्ष और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से समाज में विशिष्ट पहचान बनायी थी. उनके असमय निधन से झारखंड ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है.

प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से कांग्रेसजन मर्माहत हैं. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता होने के साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाने वाले संघर्षशील नेता थे. उनके निधन से राज्य को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

जिला कांग्रेस कमेटी ने शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

शोक व्यक्त करने वालों में मोहन दुबे, प्रकाश उरांव, शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, संदीप गुप्ता, सदरुल अंसारी, मुस्ताक अहमद, सनीयारों उरांव, संतोषी उरांव, संगीता उरांव, तनवीर गौहर, जुगल भगत, अनिल उरांव, यूनुस अंसारी, बुधदेव उरांव, सोनू कुरैशी, परवेज कुरैशी, परवेज सिद्दीकी, तारीक अनवर, संतोष उरांव, रबिन्द्र सिंह खेरवार, हरि भगत, शंभू प्रजापति, नंदकिशोर शुक्ला, मोज्जमील अंसारी, मुनीम अंसारी, रुतम अंसारी, मनौवर आलम, हामीद अंसारी, किशोर साहू, महताब आलम, सेराजुल अंसारी, सुशील उरांव, रामदेव उरांव, सुनील राम, वीणा कुमारी, असलम अंसारी, बुधवा उरांव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >