लोहरदगा में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर सर्वेयरों को मिला प्रशिक्षण

कैरो प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर सर्वेयरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इससे फसल बीमा और कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक आसानी से पहुँच सकेगा.

कैरो: डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने के उद्देश्य से कैरो प्रखंड के सर्वेयरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने की. मास्टर ट्रेनर रॉबिन कुमार राम और सुमन कुमार ने सर्वेयरों को मोबाइल ऐप के माध्यम से फसल का विवरण दर्ज करने, लोकेशन अंकित करने, खेत का फोटो अपलोड करने और डेटा ऑनलाइन सबमिट करने की पूरी जानकारी दी.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कराया जाएगा

साथ ही, खरीफ फसल बीमा योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से कराया जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके. प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामज्ञान साहू, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनुराधा केरकेट्टा, कृषक मित्र और सर्वेयर मौजूद थे.

खेतों का सटीक आंकड़ा होगा तैयार

अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल सर्वे से खेतों का सटीक आंकड़ा तैयार होगा, जिससे फसल बीमा और अन्य कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी मदद मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >