डीसी के आदेश बेअसर, पेशरार में पेयजल संकट से त्राहि-त्राहि

डीसी के आदेश बेअसर, पेशरार में पेयजल संकट से त्राहि-त्राहि

किस्को़ उपायुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद पेशरार प्रखंड के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है. जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना के तहत व्यवस्था दुरुस्त करने के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. हाल ही में समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने पीएचइडी को खराब चापाकलों की मरम्मत और बचे हुए नल कनेक्शन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है. नंबर जारी पर रिस्पॉन्स शून्य : विभाग ने पेशरार के लिए कनीय अभियंता (जेइ) कृष्णा लोहरा का मोबाइल नंबर (9955450761) सार्वजनिक तो किया है, पर ग्रामीणों का आरोप है कि कॉल रिसीव ही नहीं होती. सोमवार को कनीय अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा. विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. ग्रामीणों में भारी आक्रोश : रोरद पंचायत समेत कई गांवों में दर्जनों चापाकल और जलमीनार महीनों से खराब पड़े हैं. ग्रामीण ग्रामीण मनोज महली, सीता मुनी देवी, सोनम देवी, लक्ष्मी, सालमैन, आशा, बिगनी, मेवो, धर्मी, राजंति, बजरंग महली, अनब महली, मनीष महली, राज, इंदर साहू, खुशबू कुमारी अन्य ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के लिए उन्हें कोसों भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर जलापूर्ति बहाल करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >