उपायुक्त ने किया औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण

आय बढ़ाने के लिए केंद्र का विस्तार करने का निर्देश

आय बढ़ाने के लिए केंद्र का विस्तार करने का निर्देश लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किस्को स्थित सक्षम महिला उत्पादक समूह औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने वहां कार्यरत महिला उत्पादक समूह के द्वारा स्कूली पोशाक निर्माण कार्य की जानकारी ली. उपायुक्त ने महिला उत्पादक समूह की दीदीयों से वहां उत्पादन से प्राप्त होनेवाली आय की जानकारी ली. भविष्य में उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही डीपीएम जेएसएलपीएस को इसे बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सिलाई केंद्र से रोजगार मिल सके. उपायुक्त सिलाई केंद्र में कपड़ों की कटिंग, स्टिचिंग, बटन लगाना, आयरनिंग आदि का कार्य देखा और प्रशंसा की. निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, आईपीएस वेदांत शंकर, एसडीओ अमित कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >