डीसी ने दो अनाथ बच्चों को सौंपा मिशन वात्सल्य का स्वीकृति पत्र

डीसी ने दो अनाथ बच्चों को सौंपा मिशन वात्सल्य का स्वीकृति पत्र

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कैरो प्रखंड के दो अनाथ बच्चों को मिशन वात्सल्य (स्पॉन्सरशिप योजना) के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने और मामले की जांच कर तीनों भाई-बहनों को सरकारी सहायता व शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गयी है. उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बड़े बेटे का नामांकन स्थानीय मध्य विद्यालय में पहले ही करा दिया था. बुधवार को अन्य दो बच्चों को योजना से जोड़ा गया, जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी. मौके पर एसी जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मौजूद थे. अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. किस्को में दो मई को मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर

किस्को. प्रखंड में आगामी दो मई को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप-कम-एनवायरनमेंट अवेयरनेस प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाइकोर्ट की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी शामिल होंगी. जिला प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त ने विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए अपर समाहर्ता को पूरी व्यवस्था का वरीय प्रभारी बनाया है. डीआरडीए निदेशक लाभुकों के आगमन व स्टॉल का पर्यवेक्षण करेंगे. नजारत उप समाहर्ता को टेंट, भोजन व साउंड की जिम्मेदारी दी गयी है. परिवहन पदाधिकारी पार्किंग व्यवस्था देखेंगे. इसके अलावा बिजली, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी अलग-अलग टीम गठित की गयी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण किये जायें, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >