नगेसिया समाज की बेटी बनीं श्रम परिवर्तन अधीक्षक

नगेसिया समाज की बेटी बनीं श्रम परिवर्तन अधीक्षक

किस्को़ प्रखंड के पाखर गांव की नगेसिया समाज की बेटी प्यारी कुमारी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. प्यारी कुमारी का चयन श्रम परिवर्तन अधीक्षक के पद पर हुआ है. आदिवासी समाज की इस प्रतिभावान बेटी की उपलब्धि आज कई युवाओं और विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गयी है. नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार में हर्ष का माहौल : साल के अंतिम दिन झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के साथ ही प्यारी कुमारी की सरकारी सेवा का सफर शुरू हुआ. यह सफलता न केवल उनके सुरक्षित भविष्य की गारंटी है, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए अपार खुशी और आत्मविश्वास लेकर आयी है. परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घर में पहली बार सरकारी नौकरी मिलने से अब परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की नयी उम्मीद जगी है. आजसू के केंद्रीय महासचिव ने किया सम्मानित : प्यारी कुमारी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लोहरदगा आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव अंजू देवी उनके आवास पर पहुंचीं. उन्होंने आदिवासी अंगवस्त्र भेंट कर प्यारी कुमारी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंजू देवी ने कहा कि यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से आदिवासी समाज की बेटियां भी उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं. यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों को शिक्षा और करियर के प्रति प्रोत्साहित करेगी. इस अवसर पर मनोज उरांव, सुखनाथ नगेसिया, आकाश उरांव, अगस्तू नगेसिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >