रांची. युगांतर भारती के तत्वावधान में 22वें दामोदर महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. 22वां दामोदर महोत्सव लोहरदगा जिले के चूल्हापानी (सलगी) में सोमवार को मनाया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत उपस्थित रहेंगे. समारोह की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय होंगे. युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि 22वें दामोदर महोत्सव को इस वर्ष राज्य के 47 अलग-अलग इलाकों में मनाया जायेगा. इसी दिन गंगा दशहरा है, इसलिए इस दिन का महत्व खास हो गया है. उन्होंने बताया कि 2004 में चूल्हा पानी से ही दामोदर बचाओ आंदोलन की शुरुआत हुई थी. इस बीच 22 साल तक हर साल यहां पर आयोजन होते रहे. अंशुल शरण ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे उद्गम स्थल पर पूजन होगा. 12.53 में राष्ट्रगान जबकि 12.55 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जायेगा.
दामोदर महोत्सव आज, राज्यपाल होंगे शामिल
दामोदर महोत्सव आज, राज्यपाल होंगे शामिल
