भंडरा में पेट्रोल संकट की अफवाह पर पंपों पर उमड़ी भीड़

भंडरा में पेट्रोल संकट की अफवाह पर पंपों पर उमड़ी भीड़

भंडरा़ ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की अफवाह को हवा दे दी है. इस अफवाह के कारण शुक्रवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग भविष्य में तेल खत्म होने के डर से न सिर्फ वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं, बल्कि डिब्बों और जरकिनों में भी अनावश्यक भंडारण कर रहे हैं. 50 रुपये के बदले सीधे 1000 का तेल ले रहे लोग : यशराज पेट्रोल पंप के संचालक संजय खत्री ने बताया कि अफवाह का असर ऐसा है कि जो ग्राहक पहले 50 रुपये का पेट्रोल लेते थे, वे अब सीधे 500 से 1000 रुपये का तेल भरवा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में यह चर्चा तेज है कि युद्ध के कारण आयात रुक जायेगा और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसी डर से लोग बिना जरूरत के भी स्टॉक जमा करने में जुटे हैं. पंप संचालकों की अपील, आपूर्ति है भरपूर : पेट्रोल पंप संचालक निलेश और अन्य प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनियों की ओर से तेल की कमी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य और भरपूर है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >