लोहरदगा़ पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है. सोमवार को काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने न्यायपालिका के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे सत्य की जीत बताया. मौके पर नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें देश की न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आलमगीर आलम को राजनीतिक द्वेष के कारण इडी के माध्यम से झूठे मुकदमे में फंसाया. कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में इडी, सीबीआइ और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गयी हैं. इनका उपयोग विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने और उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है. नेताओं ने कहा कि आलमगीर आलम लंबे समय से जनता की सेवा में समर्पित रहे हैं और क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान है. इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू, मुजम्मिल अंसारी, आरिफ हुसैन बबलू, सोनू कुरैशी, परवेज कुरेशी, माजिद अहमद चौधरी, मीनू खान, असलम अंसारी, सेराज अंसारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर मनाया जश्न
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर मनाया जश्न
