तीन गाड़ी के बीच टक्कर, तीन व्यक्ति हुए घायल

तीन गाड़ी के बीच टक्कर, तीन व्यक्ति हुए घायल

सेन्हा-लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा–गुमला मुख्य पथ पर न्यू पार्क बक्सी डीपा के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. अज्ञात ट्रैक्टर बोरिंग वाहन ने कार संख्या डब्ल्यूबी 02 एएफ 1457 को टक्कर मारी. इसके बाद कार ने मोटरसाइकिल जेएच 07एन 5833 को टक्कर दे दी. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये.

घायलों में गुमला जिला घाघरा थाना क्षेत्र के आदर भंडार टोली निवासी देवी किशन गोप का पुत्र दयानंद गोप शामिल है. वहीं कार सवार सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी गांव निवासी नारायण उरांव की पत्नी वीपईत उरांव और पुत्र रोहित उरांव भी घायल हुए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया.

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस ने कार और बाइक को सुरक्षित थाना में रखकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस बोरिंग ट्रैक्टर की पहचान में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >