सीओ पहुंचे चुल्हापानी गांव, दामोदर नद के उदगम स्थल का निरीक्षण किया

गंगा दशहरा के अवसर पर आगामी 25 मई को सलगी पंचायत के चुल्हापानी गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा.

कुड़ू. गंगा दशहरा के अवसर पर आगामी 25 मई को सलगी पंचायत के चुल्हापानी गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर ग्रामीणों और आयोजन समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बहेरा मांडर से कटात तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन कटात से चुल्हापानी तक लगभग चार किलोमीटर सड़क अधूरी है. आज भी लोग जंगली पगडंडी से पंचायत और प्रखंड मुख्यालय आते-जाते हैं. पेयजल की समस्या और रोजगार के साधनों की कमी भी प्रमुख मुद्दे हैं.

सड़क निर्माण के लिए विचार किया जायेगा

सीओ ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है. सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से जमीन अधिग्रहण पर विचार किया जाएगा. पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा और मनरेगा से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे. गंगा दशहरा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी है. सुबह नौ बजे दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना होगी. इसके बाद गंगा आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. अंत में भंडारा और मेला का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर कई अतिथियों के आगमन की संभावना है.

बैठक में आयोजन समिति के संयोजक बालकृष्णा सिंह, मुखिया सुमित्रा कुमारी, पंचायत सचिव दुर्गा प्रसाद, बीपीओ निलेन्द्र कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >