आओ मतदान करें अभियान में नागरिकों ने लिया शत-प्रतिशत भागीदारी का संकल्प

आओ मतदान करें अभियान में नागरिकों ने लिया शत-प्रतिशत भागीदारी का संकल्प

लोहरदगा़ प्रभात खबर द्वारा संचालित आओ मतदान करें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोहरदगा में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान में शहर के नागरिकों ने अत्यंत उत्साह के साथ भागीदारी की. कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अनिवार्य है. कार्यक्रम स्थल पर पहले मतदान, फिर कोई काम का नारा निरंतर गूंजता रहा, जो मतदाताओं के दृढ़ निश्चय को दर्शा रहा था. मतदान राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य : इस विशेष अवसर पर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने काफी संख्या में शिरकत की. सभी ने इस बात पर जोर दिया कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल ने कहा कि मतदान ही वह माध्यम है जिससे सही जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने प्रतिनिधि को चुनने के इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से न जाने दें. साथ ही, उन्होंने प्रभात खबर के इस सामाजिक दायित्व की सराहना करते हुए कहा कि अखबार की यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है. लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए आगे आने का आह्वान : संवेदक सह सामाजिक कार्यकर्ता कुमार संदीप ने कहा कि महिलाओं की मतदान में सक्रिय भागीदारी से ही समाज की आवाज मजबूत होती है. ट्रक ओनर एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार ने युवा वर्ग से लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए आगे आने का आह्वान किया. युवा व्यवसायी पंकज जायसवाल पप्पू ने एक वोट की ताकत को विकास की धुरी बताते हुए प्रभात खबर के प्रति आभार प्रकट किया. सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश दुबे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब हम सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो मतदान के बिना संभव नहीं है. जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं : अग्रवाल समाज के दिनेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के दिन अन्य सभी काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए, अन्यथा पांच वर्षों तक पछताना पड़ सकता है. युवा व्यवसायी नीरज अग्रवाल टूटू ने नये मतदाताओं को मतदान के प्रति उत्साहित किया. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मनोज गुप्ता ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं और प्रभात खबर का यह अभियान सचमुच एक आंदोलन की तरह है. कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने एक सामूहिक संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >