बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान संपन्न, 240 गांवों में फैलायी गयी जागरूकता

भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले में बाल विवाह के खिलाफ निकाले गये बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान का समापन किया गया.

प्रतिनिधि, लोहरदगा. भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले में बाल विवाह के खिलाफ निकाले गये बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान का समापन किया गया. समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह भरोसा बढ़ा है कि बाल विवाह मुक्त लोहरदगा और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य अब काफी करीब है. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान, बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम कर रहे देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है. इस नेटवर्क से देशभर के 250 से अधिक नागरिक समाज संगठन जुड़े हुए हैं. जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. 17 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान रथ ने जिले में कुल 2103 किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान 240 गांवों तक पहुंचकर 78,368 लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया. अभियान के तहत सभी प्रखंड कार्यालयों, 14 पुलिस थानों, 45 पंचायतों, 44 स्कूलों, 14 बाजार-हाटों तथा 44 धार्मिक स्थलों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानून की जानकारी दी गयी. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया यह 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान और इसके तहत निकाली गयी बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा एक परिवर्तनकारी पहल रही. उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतीकात्मक यात्रा नहीं थी, बल्कि पहियों पर चलने वाला बदलाव का संदेश था, जिसे लोगों ने खुले दिल से स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि आज लगभग पूरी दुनिया यह मान चुकी है कि बाल विवाह केवल सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों के साथ होने वाला गंभीर अपराध है. यह कानूनन दंडनीय है और समाज को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >