कैरो़ थाना क्षेत्र के सढ़ाबे निवासी दिलीप उरांव के छह वर्षीय पुत्र आरबी उरांव का गांव के बगल में स्थित बक्सी डोभा में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर कैरो थाना के एसआइ अमित कुमार मुर्मू, एएसआइ जमशेद खान कैरो थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और शव को आवश्यक करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. नाडेप निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने रोका काम कुड़ू. भाजयुमो अध्यक्ष सरजू कुमार साहू ने शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पंडरा पंचायत के जिलिंग गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कराये जा रहे नाडेप निर्माण का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया. श्री साहू ने कहा कि नाडेप का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है. ग्रामीणों ने भी बताया कि निम्न स्तर की ईंट और बालू का उपयोग हो रहा है. साथ ही बिना नींव खोदे ही दीवार खड़ी कर प्लास्टर कर दिया गया है, जो पूरी तरह प्राक्कलन के विपरीत है. मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व प्रभारी बीडीओ को इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से निर्माण कार्य को रोक दिया गया. प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने जांच कर निर्माण कार्य को प्राक्कलन के अनुसार दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है.
डोभा में डूबने से बच्चे की मौत
डोभा में डूबने से बच्चे की मौत
