छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का विस्तार, निशीथ जायसवाल बने अध्यक्ष

छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का विस्तार, निशीथ जायसवाल बने अध्यक्ष

लोहरदगा़ छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है. पूर्व सांसद सह यूनियन के प्रदेश महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को लोहरदगा यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया है. निशीथ जायसवाल की नियुक्ति से संगठन में नयी ऊर्जा और श्रमिक हितों की सशक्त पैरवी की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. मजदूरों के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता : धीरज साहू : नियुक्ति की घोषणा करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूर वर्ग राष्ट्र की उत्पादन शक्ति का आधार है और उनके अधिकारों की रक्षा यूनियन का प्राथमिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि निशीथ की संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशील प्रवृत्ति पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यूनियन की नयी कार्यकारिणी की सूची : अध्यक्ष, निशीथ जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ खलखो, अमर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष, विशाल डुंगडूंग, उपाध्यक्ष, एकराज अंसारी, सचिव, संतोष एक्का, प्रभात कुमार टोप्पो, सह सचिव अनिल उरांव, सिया उरांव, संगठन मंत्री नागेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य में बलराम तिर्की, हरिप्रसाद भुइंया, रतन गंझू, मनोज उरांव, राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है. अन्याय और शोषण बर्दाश्त नहीं : निशीथ : पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ संवैधानिक दायरे में रहकर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी. इस घोषणा से श्रमिक वर्ग में उत्साह का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >