चटकपुर में इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता 30 सितंबर से, तैयारियां जोरों पर

चटकपुर में 30 सितंबर से तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। फाइनल मैच में सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कुड़ू/लोहरदगा. महात्मा गांधी फुटबाल क्लब चटकपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को किया जायेगा. उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव विशिष्ट अतिथि आदिवासी छात्र संध के अवधेश उरांव होंगे.

प्रतियोगिता का समापन गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को किया जायेगा. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि जीमा पंचायत की मुखिया द्रोपती देवी होंगे.

गांधी जयंती के मौके पर आयोजित होने वाली इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को बैठक कर हुए खेल प्रतियोगिता के बेहतर संचालन व मैदान को बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में अध्यक्ष कपिल एक्का सचिव नागेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष मंगल उरांव व मुख्य संयोजक असीम टोप्पो व अन्य शामिल हुए. बैठक के बाद आयोजन समिति के मुख्य संयोजक असीम टोप्पो ने बताया कि तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को किया जायेगा व समापन गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को किया जायेगा.

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नगद व एक खस्सी द्वितीय पुरस्कार 16 हजार रुपये नगद व एक खस्सी तृतीय पुरस्कार नौ हजार रुपये नगद व एक खस्सी और चतुर्थ पुरस्कार नौ हजार रुपये नगद व एक खस्सी होंगे. इसके अलावा मैन ऑफ द फाइनल, मैच मैन ऑफ द सिरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर व उभरता हुआ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमों का नामांकन चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >