चेन छीन कर भाग रहे अपराधी को महिला पुलिस ने पकड़ा

रांची-लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन में सदर अस्पताल की डॉक्टर की सोने की चैन छीनने वाले अपराधी को आरपीएफ की महिला सिपाही मंजू जायसवाल ने पकड़ लिया. जानकारी अनुसार लोहरदगा में टोरी से मेमो ट्रेन पहुंची.

लोहरदगा : रांची-लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन में सदर अस्पताल की डॉक्टर की सोने की चैन छीनने वाले अपराधी को आरपीएफ की महिला सिपाही मंजू जायसवाल ने पकड़ लिया. जानकारी अनुसार लोहरदगा में टोरी से मेमो ट्रेन पहुंची. सदर अस्पताल लोहरदगा में कार्यरत चिकित्सक डॉ सुमाली होरो सवार हुई. ट्रेन में काफी भीड़ थी.

इस बीच एक यात्री ने उसके गले से सोने का चेन खींच लिया. इसकी जानकारी डॉक्टर को लग गयी. उसने शोर मचाना शुरू किया. इस पर सुरक्षा में तैनात मंजू जायसवाल ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया और उसने बताया कि उसका नाम हसरत शेख है. वह दक्षिण चौबीस परगना का निवासी है. उसे रांची जीआरपी के हवाले कर दिया. इस संबंध में जीआरपी रांची ने कांड संख्या 5/2020 के तहत मामला दर्ज कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >