लोहरदगा में दुर्गा पूजा से पहले 12 मांगें, केंद्रीय समिति बोली- समय रहते दुरुस्त हों शहर की सुविधाएं

लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने नगर परिषद को दुर्गा पूजा से जुड़ी 12 सूत्री मांगें सौंपीं. समिति ने विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. समय पर सुविधाओं को दुरुस्त करने की अपील की गई.

लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में संरक्षक और जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पूजा के दौरान शहर में विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गयी.

समय रहते सुविधाएं दुरुस्त करने का आग्रह

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है. ऐसे में नगर परिषद की ओर से समय रहते मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाना जरूरी है. समिति ने पूजा के दौरान स्वच्छता, पेयजल, रोशनी और अन्य नागरिक सुविधाओं की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

चुनरी भेंट कर किया अभिवादन

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चुनरी भेंट कर स्वागत किया. वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश साहू ने भी नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो को चुनरी भेंट कर अभिवादन किया. मौके पर समिति के संरक्षक, जिला कमेटी के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >