Lohardaga News: ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा कैरो, गांव-गांव निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी; जगह-जगह हुआ इस्तकबाल

कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया गया.

कैरो, लोहरदगा: कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों गराडीह, उतका, नरौली, चरिमा, पचगाई, नागजुआ, अंबवा और चाल्हो में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मौलाना इजहार इमाम, मौलाना हामिद रजा, कारी यूसुफ रजा और इमरोज साहब की सदारत में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया.

जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में इस्लामी झंडे लिये आशिकाने रसूल "आका की आमद मरहबा", "सरकार की आमद मरहबा" और "नारे-ए-रिसालत, या रसूल अल्लाह" के नारे लगाते चल रहे थे. इससे पूरा इलाका नूरानी माहौल में बदल गया. जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गंतव्य तक पहुंचा. जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया और शीरनी, पानी एवं शरबत का इंतजाम किया.

चाल्हो मोड़ से लौटा उतका का जुलूस

उतका गांव से निकलने वाला जुलूस इस बार चाल्हो मोड़ तक ही गया. जुलूस को नवाटोली तक ले जाने की मांग की गयी थी, लेकिन सहमति नहीं बनने पर नायरा पेट्रोल पंप तक 35 से 40 लोगों को जाने की अनुमति मिली थी. हालांकि, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताते हुए नायरा पेट्रोल पंप तक भी नहीं जाने का निर्णय लिया और चाल्हो मोड़ से ही वापस लौट गये. इसके बाद जुलूस को पूरे गांव में शान-ओ-शौकत के साथ घुमाया गया.

जुलूस के दौरान नात-ए-पाक पढ़ी गयी. मदरसा अशरफुल उलूम में मिलाद के बाद फातिहा ख्वानी की गयी और इस्लामी तकरीर हुई. इसके बाद जुलूस के समापन की घोषणा की गयी.

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

त्योहार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, एसआई रंजन कुमार, दिलीप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा गराडीह अंजुमन के सदर नेसार खान, सेक्रेटरी नसीम अंसारी, राजा नगर के सदर माजुल अंसारी, सेक्रेटरी सुल्तान अंसारी, अंसार कमेटी के सदर इबरार अंसारी, मकसूद खान, जेयायुल अंसारी, इकबाल अंसारी, नासिर अंसारी, तौहीद अंसारी, हैदर खान, सजाद खान, हबीब अंसारी, साजिद खान, आलम अंसारी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >