कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरायी, युवक घायल

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला-लोहरदगा मुख्य पथ पर धर्मराज पब्लिक स्कूल के समीप एक कार (जेएच01इएल-5693) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक(जेएच08डी-9206) से टकरा गयी.

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला-लोहरदगा मुख्य पथ पर धर्मराज पब्लिक स्कूल के समीप एक कार (जेएच01इएल-5693) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक(जेएच08डी-9206) से टकरा गयी. हादसे में कार में सवार सेन्हा निवासी आकाश साहू (26) घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल युवक को कार से निकाल कर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आकाश साहू कार में सवार होकर लोहरदगा से अपने घर सेन्हा जा रहा था. इसी दौरान एक स्कूटी सवार को बचाने के क्रम में पहले से खड़े एक ट्रक से टकरा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >