चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी अपनी ताकत

नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी

लोहरदगा. नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी .सभी वार्डों और शहर के चौक चौराहों में प्रचार वाहन का भोंपू प्रत्याशियों के वादों को आमजनों तक पहुंचाने में लगा रहा. कई प्रत्याशी चुनावी प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं. प्रत्याशी अपने अपने तरीके से मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचने की मिन्नतें भी कर रहे थे. लोहरदगा नगरपरिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर दस उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में अंतिम दिन गली गली पहुंचकर चुनावी वादों की पर्चियां बांट कर अपने अपने पक्ष में वोट जुटाने की जुगत में लगे रहे. प्रत्याशी पैदल मार्च कर मतदान की अपील कर रहे थे. युवा, महिला, बुजुर्ग सभी अपने अपने चहेते प्रत्याशियों को नगर परिषद के वार्ड और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाने के लिए संघर्षरत हैं.उम्मीदवार सभी वार्डों में घूम घूमकर पॉकेट मीटिंग करते नजर आये और शहरवासियों से मतदान की अपील की. सांसद सुखदेव भगत भी विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >