बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा की नई कमेटी का गठन, अरविंद जयसवाल बने अध्यक्ष

लोहरदगा बस वर्कर्स यूनियन में नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. अरविंद जयसवाल को अध्यक्ष और पहलवान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया.

लोहरदगाः बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा की बैठक 20 सितंबर को पावन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. इसमें अरविंद जयसवाल को अध्यक्ष और पहलवान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया.

एहसान कुरैशी और आनंद जयसवाल बने सचिव

बैठक में एहसान कुरैशी और आनंद जयसवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं संजय सिन्हा और प्रीतम जयसवाल कोषाध्यक्ष चुने गए. यूनियन के संरक्षक के रूप में पवन एक्का, मो. इब्राहिम, संतोष मुखर्जी और गौरी शंकर सिंह का चयन किया गया.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मना करम पर्व

कार्यकारिणी में 10 सदस्य शामिल

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अलाउद्दीन, अमित सिंह, अशोक रजक, रबिल खान, शेर खान, मो. राजा, ईशान कुरैशी, अभय सिंह, तबरज इमाम और अफताब कुरैशी को शामिल किया गया. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने और बस कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया. मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद जयसवाल ने कहा कि बस वर्कर्स यूनियन लोगों के हित में काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >