सर्राफा व्यवसायियों ने एसपी से मिल मांगी सुरक्षा

सर्राफा व्यवसायियों ने एसपी से मिल मांगी सुरक्षा

लोहरदगा़ लोहरदगा सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात कर आभूषण प्रतिष्ठानों और व्यवसायियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. व्यवसायियों ने चिंता जताते हुए कहा कि आभूषण विक्रेता अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गये हैं. पड़ोसी जिलों में बढ़ती चोरी, लूटपाट और छिनतई की घटनाओं से स्वर्ण व्यवसायियों में भय का माहौल है. पुलिस गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक सुधार पर चर्चा : प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिशन चौक, पावर चौक और न्यू रोड क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, विशेषकर संध्या कालीन गश्त बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा गुदरी बाजार व महावीर चौक पर स्थायी पुलिस बल की तैनाती, राणा चौक पर ट्रैफिक पुलिस देने और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों पर कार्रवाई का आग्रह किया. चर्चा के दौरान शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और आर्म्स लाइसेंस शीघ्र देने आदि जैसे विषयों पर भी गंभीर विमर्श हुआ. एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा : एसपी ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि गश्त बढ़ाने और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की नियुक्ति जल्द की जायेगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए व्यवसायी उन्हें कभी भी फोन कर सकते हैं और अब हर महीने उनके साथ समन्वय बैठक की जायेगी. बैठक में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, सचिव प्रवीण तमेड़ा, कोषाध्यक्ष शशांक बर्मन, नीरज खत्री, निखिल बर्मन, सुमित बर्मन, संजय बर्मन, रितेश कुमार व राजेश महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >