मानवता के उत्थान के लिए समर्पित था ब्रह्मा बाबा का जीवन: बीके आशा

मानवता के उत्थान के लिए समर्पित था ब्रह्मा बाबा का जीवन: बीके आशा

लोहरदगा़ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र, नदिया में संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 57वां पुण्य स्मृति दिवस ””””विश्व शांति दिवस”””” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने शांति स्तंभ पर माल्यार्पण कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में मंडल कारा के प्रभारी खुश नारायण तूरी, पूर्व शिक्षक अशोक कुमार राउत, केकेएम स्कूल की प्रिंसिपल मधु कुमारी और राजयोगी बीके रंजीत उपस्थित रहे. त्याग और सेवा का जीवंत उदाहरण थे ब्रह्मा बाबा : केंद्र की संचालिका बीके आशा दीदी ने ब्रह्मा बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका लौकिक नाम लेखराज था. वे सरल स्वभाव और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे. सन 1937 में उन्होंने ””””ओम मंडली”””” की स्थापना की थी, जो आज वैश्विक स्तर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रूप में मानवता की सेवा कर रही है. उन्होंने अपनी पवित्रता और आध्यात्मिकता से दुखी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. ब्रह्मा बाबा ने स्वयं को पूरी तरह परमात्मा के प्रति समर्पित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शांति का संदेश पहुंचाया. इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान : कार्यक्रम को सफल बनाने में मालती, सावित्री, माता अंजू, बहन किमी, बहन सुबोध, भाई अजय, भाई विवेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, शांति अग्रवाल, सारिका, निधि, नीति, जानकी साहू, बिना, करुणा, निर्मला, ज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उपस्थित सभी लोगों ने ब्रह्मा बाबा के बताये मार्ग पर चलने और विश्व शांति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >