लोहरदगा. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) लोहरदगा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के अधिकारीगण, सामुदायिक कैडर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. लोगों को रक्तदान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचायी जा सकती है.
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
Copied link
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया