सेन्हा में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित

सेन्हा में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में झारखण्ड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार जिला कृषि विभाग के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल का दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य राधा तिर्की,सांसद प्रतिनिधि नन्दकिशोर शुक्ला द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया.जिप सदस्य राधा तिर्की ने जनसेवक और कृषक मित्रों से कहा की खरीफ फसल के लिये सरकार द्वारा आबंटित बीज और खाद को किसानों को समय से मुहैया करायें तथा सुखाड़ का ध्यान रखना जरूरी है. कहा कि खेत के अनुसार बीज का प्रयोग करने के लिये किसानों को प्रेरित करें जिसे किसानों को कृषि से अधिक लाभ की प्राप्ति हो.वही सांसद प्रतिनधि नन्दकिशोर शुक्ला ने कहा किसान फसल लगाने से पहले खेत का निरीक्षण करेंगे तो खेत मे क्या कमी है.उसको सुधार करने में आसानी होगा.प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा किसानों को समय से खरीफ फसल के लिए दी जाने वाली सब्सिडी पर खाद,बीज के लिए फॉर्म भरने, मृदा जांच कराने सहित अन्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई.मौके पर विधायक प्रतिनिधि विरेन्द्र उरांव,त्रिवेणी भगत, सुजीत उरांव,नागमणी उरांव,कृषक मित्र सुनील यादव, अभिषेक साहू समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >