महिला आरक्षण पर भाजपा का प्रचार भ्रामक: कांग्रेस

कांग्रेस ने देश को महिला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देकर सदैव सर्वोच्च नेतृत्व प्रदान किया

कांग्रेस ने देश को महिला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देकर सदैव सर्वोच्च नेतृत्व प्रदान किया लोहरदगा. कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. लोहरदगा के राजेंद्र भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए आरक्षण का सहारा ले रही है. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अधिकार देने की पक्षधर रही है, जबकि वर्तमान सरकार केवल चुनावी लाभ के लिए इसे मुद्दा बना रही है. महिला पहलवान उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद पर लगे आरोपों और मणिपुर की अमानवीय घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है. ऐसी घटनाओं में सत्ताधारी दल की भूमिका और प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. नेसार अहमद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज के माध्यम से लाखों महिलाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान किया. वहीं मोहन दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने ही महिला आरक्षण की नींव रखी थी और इसे हकीकत बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है. भाजपा केवल भ्रामक प्रचार कर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >