भाजपा की नयी जिला कार्यकारिणी घोषित, अजय कुमार पंकज बने जिलाध्यक्ष

भाजपा की नयी जिला कार्यकारिणी घोषित, अजय कुमार पंकज बने जिलाध्यक्ष

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से लोहरदगा जिला के नये पदाधिकारियों के नामों की विधिवत घोषणा कर दी गयी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची के अनुसार, अजय कुमार पंकज को भाजपा लोहरदगा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. किसे क्या मिली जिम्मेदारी : संगठन को धार देने के लिए जिला कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय चेहरों को जगह दी गयी है. उपाध्यक्ष पद पर सरिता देवी, बजरंग उरांव, जगनंदन पौराणिक, राजीव रंजन अग्रवाल और कलावती देवी को मनोनीत किया गया है. वहीं, जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पशुपति नाथ पारस और मिथुन तमेड़ा को सौंपी गयी है. मंत्री और अन्य पदाधिकारी : जिला मंत्री के रूप में मीना बाखला, राज किशोर साहू, सुकुल राम, संजय चौधरी और भारती सिन्हा को नियुक्त किया गया है. विमल कांत सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कार्यालय मंत्री का जिम्मा सुरेश बैठा तथा सह कार्यालय मंत्री का पदभार बृजनंदन गोप संभालेंगे. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम एकजुट होकर लोहरदगा में पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >