राज्य की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी: भाजपा

राज्य की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी: भाजपा

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत लोहरदगा ज़िले में 23 और 24 मई को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसका समापन रविवार को पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल सभागार में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और राष्ट्रगान से हुई. प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, विचार परिवार, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, संगठन की कार्यपद्धति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण मिला. समापन सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने झारखंड को मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी स्थिति में ला दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का सिंडिकेट हावी है और जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शाह ने किया. प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक पशुपतिनाथ पारस, जिला महामंत्री मिथुन तमेड़ा तथा प्रशिक्षण नियंत्रक सहसंयोजक नवीन कुमार टिंकू रहे. समापन सत्र में प्रदेश मंत्री अमित सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा मनीर उरांव, जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज, पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. विभिन्न विषयों के सत्राधिकारी के रूप में मनीर उरांव, पशुपतिनाथ पारस, नवीन कुमार टिंकू, मिथुन तमेड़ा और अजातशत्रु ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षु के रूप में राजू रंजन अग्रवाल, बजरंग उरांव, शुकुल राम, जगनंदन पौराणिक, दुबराज वर्मा, अमरेश भारती, शंकर प्रजापति, लाल गौरीनाथ शाहदेव, शुकरू उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >