लोहरदगा : जिले के विभिन्न इलाकों में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया जाना है. भंडरा़ जिला परिवहन पदाधिकारी लोहरदगा कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भंडरा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गयीं हैं.
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप
यह कैंप भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जायेगा. इच्छुक आवेदक अपने पंचायत की निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप में पहुंचकर लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
इन पंचायतों में लगेगी कैंप
पंचायतवार निर्धारित तिथियाें में 20 अगस्त को अकाशी, बड़गाईं और भंडरा पंचायत, 24 को भौरों, भीठा और गडरपो पंचायत तथा 27 को जमगाई, मसमानों और उदरंगी पंचायत में कैंप लगेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इच्छुक आवेदक के लिए जानकारी साझा किया कि उन्हें इस दौरान किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. जो जानकारी दी गई है उसमें आवेदकों को आधार कार्ड, पते का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लड ग्रुप का प्रमाण देना होगा. इसके साथ ही निर्धारित शुल्क भी देना होगा.
ये भी पढ़ें: खूंटी में विश्व आदिवासी दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा संस्कृति का रंग, संरक्षण का लिया संकल्प
