भागवत सप्ताह व लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू, कलशयात्रा में उमड़ी भीड़

भागवत सप्ताह व लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू, कलशयात्रा में उमड़ी भीड़

कुडू. प्रखंड के जामड़ी गांव स्थित शिव मंदिर में पुजारिन सत्या भगताइन ने एक करोड़ ॐ नमः शिवाय मंत्र जप पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भागवत सप्ताह सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ सोमवार से शुरू हो गया.महायज्ञ के शुभारंभ पर सुबह मंदिर से कलशयात्रा निकाली गयी. टिको नदी तट पर जलाधिवास व अन्नाधिवास पूजन के बाद यजमानों ने पुरोहितों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात गंगा आरती की गयी. कलशयात्रा बस स्टैंड और बाजारटांड़ होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं के पांव धोकर स्वागत किया गया. यज्ञ के निर्देशक श्री श्री 1008 श्री वत्स पीठाधीश्वर श्री वैष्णवाचार्य जगद्गुरु श्री वेंकटेशाचार्य जी महाराज के कृपा-पात्र शिष्य 108 श्री भागवताचार्य रामाधार पांडेय एवं विनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पूजा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. पहले दिन पंचांग पूजन, अग्नि मंथन, षोडशमातृका पूजन, सप्तधृतमातृका पूजन, ब्राह्मण पूजन, पुण्याहवाचन व नांदी श्राद्ध पूजन के बाद मंडप प्रवेश कराया गया. इसके साथ ही कथा व प्रवचन का शुभारंभ हुआ. आठ दिवसीय इस आयोजन में श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, बड़ोदरा के आशीर्वाद से कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो रहा है. आयोजन में धर्म प्रचार सेवा समिति जामड़ी के पदाधिकारी सक्रिय रहे. मौके पर पाहन तजबीऱ पाहन, गौरू पाहन, पुजार गुंजन उरांव सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >