अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाअों का लाभ : संदीप मीणा

संदीप कुमार मीणा ने लोहरदगा के 43वें उपायुक्त के रूप में संभाला प्रभार

संदीप कुमार मीणा ने लोहरदगा के 43वें उपायुक्त के रूप में संभाला प्रभार

फोटो.मौके पर मौजूद निवर्तमान उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद एवं एसपी सादीक अनवर रिजवी

गोपी कुंवर, लोहरदगा.

लोहरदगा के 43वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में संदीप कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने उन्हें प्रभार सौंपा. पदभार संभालने के बाद डीसी मीणा ने जिले के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है. डीसी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि समाहरणालय आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. म रहे

डॉ. कातारांचदा

निवर्तमान डीसी डॉ.कुमार ताराचंद का कार्यकाल लोहरदगा में काफी छोटा रहा. उन्होंने 27 मई 2025 को प्रभार लिया था और 16 अप्रैल 2026 को उनका स्थानांतरण हो गया. अल्प कार्यकाल के कारण जिले के विकास को लेकर उनकी कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं. हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के गंभीर प्रयास किये. मिलनसार स्वभाव के डॉ. ताराचंद सहिया कर गोइठ के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे जुड़े रहे और जनसमस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >