कुड़ू : लोहरदगा जिले के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आकर्षक राखियां बनायीं.
कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने प्रतिभागियों की राखियों का रचनात्मकता, कलात्मकता, सुंदरता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया. मीना कुमारी ने प्रथम, नेहा प्रीति द्वितीय और हरिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. महिला प्राध्यापिकाओं के लिए सावन महोत्सव भी आयोजित हुआ.
प्राध्यापिकाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
इसमें विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं. सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्व की भावना को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुलेखा को सावन की रानी चुना गया. प्राध्यापिकाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ रचनात्मकता, सहभागिता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं.
मौके पर डॉ रेणुका, डॉ कुंदन गिद्ध, ममता, डॉ सुनीता, प्यारी, तब्बसुम, आरती, काजल, प्राची, संगीता, बबीता, प्रीति, तारामणि, दुर्गावती, पूजा, मालती, सरिता, नमिता, सुलेखा समेत अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को राखी बांधेंगी नामकुम की चार छात्राएं,पहुंची दिल्ली
