आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में लोहरदगा को मिला विशेष सम्मान

रांची में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस समागम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और आरोग्य सेवकों के नेटवर्क को मजबूत बनाना था. सम्मेलन में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

लोहरदगा: रांची स्थित माहेश्वरी भवन में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन (राष्ट्रीय समागम) संपन्न हुआ. जिसमें लोहरदगा को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और आरोग्य सेवकों और सेविकाओं के नेटवर्क को मजबूत बनाना था.

सम्मेलन में देश के 22 राज्यों से फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष वैचारिक नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के चिकित्सा विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे. मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने संबोधित किया. इस दौरान लोहरदगा जिले की नई समिति के कार्यों की सराहना करते हुए मंच पर आमंत्रित कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ. कुमुद अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जिला सचिव सुनील अग्रवाल द्वारा भंडारा और चट्टी क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को गति देने, करीब 60 गांवों की सेविकाओं के सहयोग तथा संरक्षक नवल अग्रवाल के मार्गदर्शन की सराहना की गई.

संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने फाउंडेशन के नेत्र जांच वाहन को कुछ दिनों के लिए लोहरदगा भेजने तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसे केंद्रीय समिति ने स्वीकार कर लिया. इसके तहत जल्द ही लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा आई चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें जांच के बाद जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

कार्यक्रम में 22 राज्यों के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, केंद्रीय मार्गदर्शक सर्जन डॉ. मुकुल भाटिया, डॉ. राम मोहन, श्रीमती प्रभा भट्ट, डॉ. एम.एस. भट्ट, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर साबू, नीलम रानी, राजनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. समापन अवसर पर विभिन्न राज्यों के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >