इंटर में नामांकन का अवसर

लोहरदगा के कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में 11वीं कक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन।

लोहरदगा: झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटरमीडिएट (वर्ग 11वीं) के विभिन्न संकायों में नामांकन के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इच्छुक छात्राएं संबंधित विद्यालय में 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा कर सकती हैं. जारी सूचना के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भंडरा में विज्ञान संकाय की 38 सीटें रिक्त हैं. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय किस्को में कला संकाय की 8 सीटें तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो में कला संकाय की 15 सीटें खाली हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा ने इच्छुक छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित विद्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर समय पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >