लोहरदगा: श्री श्री प्राचीन देवी मंडप में (रविवार) को शाम सात बजे आवश्यक बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में मंडप से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी.
इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय मित्तल ने बताया कि बैठक में सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गयी है. आयोजकों ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित समय पर श्री श्री प्राचीन देवी मंडप पहुंचने का आग्रह किया है.
