सभी राशन कार्डधारकों काआयुष्मान कार्ड बनवायें : डॉ ताराचंद

सभी राशन कार्डधारकों काआयुष्मान कार्ड बनवायें : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक हुई. इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी राशन कार्डधारी परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवायें. पीवीटीजी समूह का भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उक्त क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित कर सभी परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवायें. कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड के तहत मिलनेवाली सुविधाओं से वंचित ना रहे. लाभुकों को मिले निर्धारित मात्रा : उपायुक्त ने कहा कि सभी लाभुकों को राशन कार्ड के अनुसार निर्धारित मात्रा में अनाज मिले. किसी भी लाभुक को अगर कम राशन तौलने या दिये जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित जनवितरण प्रणाली दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के लिए लैंपस में मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. बैठक में चना दाल का वितरण, कार्ड के अनुसार खाद्यान्न वितरण, धोती / लुंगी-साड़ी वितरण योजना आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, सभी विपणन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. डीसी ने किया इवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण

लोहरदगा़ उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने इवीएम-वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने इवीएम-वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया और उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, एसडीओ अमित कुमार व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >