लोहरदगा के विद्यालयों में शिक्षा की पड़ताल, अधिकारियों ने ली उपस्थिति से लेकर बोर्ड रिजल्ट तक की जानकारी

लोहरदगा में अकिल एड़पा अभियान के तहत अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

लोहरदगा. जिला प्रशासन की विशेष पहल ‘अकिल एड़पा- बेहतर शिक्षा की ओर’ के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली और कई कक्षाओं में पढ़ाई भी करायी. विद्यालयों की आधारभूत व शैक्षणिक जरूरतों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

डीडीसी ने पीएमश्री विद्यालय कुजरा का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम और विद्यालय की जरूरतों की जानकारी ली. उन्होंने अगस्त में आयोजित प्रोजेक्ट रेल टेस्ट का परिणाम जल्द जारी करने का निर्देश दिया.

डीडीसी ने गणित और विज्ञान की विशेष कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने तथा प्रत्येक अध्याय पूरा होने के बाद विषयवार टेस्ट लेने को कहा. इससे विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान कर समय पर सुधार किया जा सकेगा. कक्षा निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. विद्यार्थियों ने इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों से संबंधित जानकारी दी.

हर माह हो पीटीएम, कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों पर नजर

डीडीसी ने प्रत्येक माह पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) आयोजित करने का निर्देश दिया. कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को बैठक में बुलाकर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की गयी.

इन विद्यालयों में भी पहुंचे अधिकारी

अभियान के तहत जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव ने सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू व राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय चट्टी, कार्यपालक दंडाधिकारी अभिनीत सूरज ने प्लस टू नंदलाल उच्च विद्यालय सेन्हा, अंचल अधिकारी भंडरा ने लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय भंडरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने उच्च विद्यालय चितरी और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा ने पीएमश्री विद्यालय जिंगी का निरीक्षण किया.

कई विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता और अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की गयी. अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाना, विषयवार कमजोरियों को दूर करना और 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >