एजीएम ने किया स्टेशन व रेलवे पुल का निरीक्षण, मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश

एजीएम ने किया स्टेशन व रेलवे पुल का निरीक्षण, मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश

लोहरदगा़ दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम समितर मजूमदार मंगलवार को विशेष निरीक्षण ट्रेन से सुबह करीब 10 बजे लोहरदगा पहुंचे. उनके साथ डीआरएम करुणानिधि सहित रेलवे के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान एजीएम ने लोहरदगा स्टेशन के समीप स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 115 की मजबूती और सुरक्षा का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की. एजीएम श्री मजूमदार ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को हर हाल में मार्च तक पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की. एजीएम के दौरे को लेकर सुबह से ही रेलवे अधिकारियों और कर्मियों में हलचल बनी रही. स्टेशन परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. एजीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये. 27 को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय

किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र के लावागाई शिव मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा समिति लावागाई द्वारा रामनवमी के सफल आयोजन व होली को लेकर प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर 27 फरवरी को रामनवमी पूजा समिति द्वारा होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, रामनवमी के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विभिन्न अखाड़ों को सम्मिलित करने व रामनवमी से पूर्व अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा का आयोजन, रात्रि में कार्यक्रम के आयोजन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही बीते वर्ष रामनवमी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. बैठक में प्रेम कुमार शर्मा,बिजेंद्र उरांव,सोमरा उरांव,नामित उरांव,राजू साहू,महेश महतो, सुनील महली,बिरेन्द्र उरांव,नागेश्वर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >